वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

15 साल बाद दोहराया कॉलेज डांस, शादी में ‘You Are My Soniya’ गाने पर थिरका कपल, वीडियो वायरल

College Dance Recreated at Wedding : यश और गरिमा ने 2011 का अपना कॉलेज डांस 15 साल बाद शादी में दोहराया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। यूजर्स ने इस जेस्चर को बेहद रोमांटिक बताया।

हितेश तिवारी

Nostalgic Wedding Performance : कुछ रिश्ते समय के साथ और भी खूबसूरत हो जाते हैं। यश और गरिमा ने यही साबित किया जब उन्होंने 2011 में कॉलेज फंक्शन में किया अपना डांस 15 साल बाद अपनी शादी में फिर से दोहराया।

दोनों ने उस वक्त बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने You Are My Soniya पर परफॉर्म किया था, और शादी के स्टेज पर उसी गाने और लगभग उसी कोरियोग्राफी के साथ एक बार फिर थिरकते नजर आए।

15 साल बाद अपनी शादी में कपल ने किया डांस

गरिमा ने इस खास पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में पहले 2011 के कॉलेज इवेंट की झलक दिखाई देती है, जिसमें दोनों स्टेज पर डांस कर रहे हैं। फिर उसी वीडियो में शादी का सीन ओवरलैप होता है, जहां दुल्हन के लाल जोड़े में गरिमा और सफेद आउटफिट में यश वही स्टेप्स दोहराते दिखते हैं।

गरिमा ने कैप्शन में लिखा कि यह प्लान अचानक बना और उन्होंने एक बार भी रिहर्सल नहीं की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी स्वीकार किया कि स्टेज पर यश के कुछ स्टेप्स गलत होने पर वह थोड़ा नाराज हो गई थीं- “और मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है।”

सीधा बॉलीवुड फिल्म का सीन

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “हैप्पी 15th फ्रेंडिवर्सरी टू अस। मुझे मेरा बेस्ट फ्रेंड, मेरा सबसे बड़ा प्यार और मेरा हमेशा का साथी एक ही इंसान में मिला।” दिलचस्प बात यह रही कि 2011 में भी गरिमा लाल रंग में थीं और यश सफेद में- और शादी में भी वही रंग दोहराए गए।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जेस्चर को बेहद रोमांटिक बताया और कई लोगों ने इसे “सीधा बॉलीवुड फिल्म का सीन” कहा। यह वीडियो अब इंटरनेट पर प्यार और यादों का खूबसूरत उदाहरण बन चुका है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट