बच्चे व माता-पिता (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

5 साल इंतजार के बाद एक साथ हुए 4 बच्चे, मजदूर पिता बोला- खुशी भी है और चिंता भी, कैसे पालूंगा ?

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौकाने वाली न्यूज सामने आई है, यहां पर एक मां ने चार बच्चों को जन्म दिया है। पहले इस दंपत्ती को वर्षों तक संतान नहीं हो रही थी, लेकिन अब एक साथ 4 बच्चे जन्मे हैं।

सौरभ शर्मा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली और दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। यहां 30 वर्षीय महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरान कर दिया। महिला पिछले पांच साल से संतान के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन जब किस्मत ने साथ दिया, तो एक साथ चार बच्चों की मां बन गई। धमतरी के उपाध्याय नर्सिंग होम में ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी हुई। फिलहाल मां और चारों बच्चे सुरक्षित हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बच्चों के पालन-पोषण को लेकर चिंता भी साफ झलक रही है।

महिला धमतरी के कौहाबाहरा गांव की रहने वाली है। डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि गर्भ में चार बच्चे हैं। डिलीवरी सातवें महीने में ही करानी पड़ी क्योंकि महिला की तबीयत खराब हो गई थी। ऑपरेशन के बाद एक लड़का और तीन लड़कियां जन्मी हैं। बच्चों का वजन काफी कम है, जिसमें सबसे बड़ा बच्चा 1 किलो 500 ग्राम का है, जबकि सबसे छोटा बच्चा महज 900 ग्राम का है। सभी बच्चों को आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पिता की खुशी और चिंता

बच्चों के पिता, जो मजदूरी करते हैं, ने कहा कि वे बहुत खुश हैं कि अब उनके घर एक साथ चार बच्चे आए हैं। लेकिन यह भी चिंता है कि चार बच्चों का पालन-पोषण करना आसान नहीं होगा। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पहले दंपत्ती को संतान नहीं हो रही थी, लेकिन अब भगवान ने चार बच्चे दे दिए है, इस बात को लेकर परिवार खुश भी है और चिंतित भी है।

डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा इलाज

महिला का इलाज कर रहीं डॉक्टर रश्मि उपाध्याय ने बताया कि समय से पहले डिलीवरी हुई है, लेकिन मां और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों का वजन कम है, इसलिए पूरी देखभाल के साथ इलाज किया जा रहा है। अस्पताल की डॉक्टर का कहना है कि नर्स मां और बच्चों के स्वास्थ का पूरी सजगता के साथ ध्यान रख रहीं है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है और आगे भी कोशिश है कि मां और बच्चे दोनो पूरी तरह से स्वस्थ रहें।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां