वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

रेलवे सुरंग में बेखौफ घूमता दिखा तेंदुए का शावक, वीडियो हुआ वायरल; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Leopard Viral Video : छत्तीसगढ़ के घने जंगलों के बीच रेलवे सुरंग में तेंदुए का शावक बेखौफ घूमता दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Leopard Cub : छत्तीसगढ़ में घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच रेलवे सुरंग से गुजरते तेंदुए के एक शावक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ सुरंग के अंदर रेलवे ट्रैक के पास बेहद शांत अंदाज में चलता दिखाई दे रहा है। अंधेरी सुरंग के आसपास घना जंगल और पहाड़ी इलाका नजर आ रहा है।

शावक बिना किसी जल्दबाजी के रेलवे सेक्शन से होकर आगे बढ़ता दिखा। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस अनोखे नजारे को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। वन क्षेत्र से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की आवाजाही के कारण इस तरह के दृश्य कभी-कभी देखने को मिलते हैं।

खोंगसरा-भानवारटंक रेल सेक्शन में दिखा तेंदुआ

जानकारी के मुताबिक, तेंदुए के शावक को छत्तीसगढ़ के खोंगसरा-भानवारटंक रेल सेक्शन में देखा गया। यह रेल मार्ग घने जंगल और पहाड़ी इलाके से होकर गुजरता है। क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही रहती है, जिसके चलते रेलवे कॉरिडोर के आसपास जानवरों के दिखाई देने की संभावना बनी रहती है। वायरल वीडियो में शावक रेलवे सुरंग के भीतर ट्रैक के किनारे धीरे-धीरे चलता नजर आ रहा है।

उसकी चाल और व्यवहार से वह काफी शांत दिखाई देता है। हालांकि, वीडियो में तेंदुए की उम्र या उसके आसपास किसी अन्य वन्यजीव की मौजूदगी की जानकारी स्पष्ट नहीं है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता

तेंदुए के दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीमें इलाके में गश्त और निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का उद्देश्य यह पता लगाना है कि शावक आसपास के जंगल में लौट गया है या अभी भी रेलवे कॉरिडोर के नजदीक मौजूद है। वन्यजीवों की लगातार आवाजाही वाले इस क्षेत्र में रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है।

ऐसे इलाकों में ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों और ट्रेन संचालन से जुड़े लोगों के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी मानी जा रही है। रेलवे स्टाफ की ओर से भी वन्यजीव गतिविधियों वाले हिस्सों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। फिलहाल तेंदुए के शावक को लेकर वन विभाग की निगरानी जारी है और उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी