वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन में BSF जवानों ने गाया 'कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है', देशभक्ति से भरे वीडियो ने जीता लोगों का दिल

BSF Jawans Singing : बीएसएफ जवानों का ट्रेन के अंदर देशभक्ति गीत गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जवानों की सुर और भावना से भरी प्रस्तुति ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

हितेश तिवारी

BSF Viral Video : सोशल मीडिया पर बीएसएफ (BSF) के जवानों का एक भावुक और देशभक्ति से भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई जवान ट्रेन के अंदर सफर के दौरान एक साथ बैठकर फिल्म योद्धा का लोकप्रिय गीत 'कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है' गाते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान एक जवान गिटार बजाता है, जबकि बाकी साथी पूरे सुर और ताल के साथ उसका साथ देते हैं। जवानों की आवाज और उनके चेहरे पर दिखाई देने वाला देशप्रेम लोगों को काफी भावुक कर रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बीएसएफ जवानों ने ट्रेन में गाया देशभक्ति गीत

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे में सफर के दौरान जवान बिना किसी मंच या विशेष व्यवस्था के सिर्फ अपने जज्बे और संगीत के सहारे माहौल को देशभक्ति से भर देते हैं। उनकी प्रस्तुति किसी पेशेवर गायक से कम नहीं लगती।

वीडियो देखने वाले कई लोग जवानों की सादगी और उनके समर्पण की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेन में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें ड्यूटी के बीच भी जवानों का देश के प्रति समर्पण और एकजुटता साफ दिखाई देती है।

जवानों के गाने ने जीता लाखों लोगों का दिल

जिस गीत को जवान गा रहे हैं, वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का है, जिसे मशहूर गायक बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। यह गीत देशभक्ति और बलिदान की भावना को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कई यूजर्स ने लिखा कि भारतीय जवानों की आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए, जबकि कुछ ने इसे दिल को छू लेने वाला पल बताया। कई लोगों ने जवानों को सलाम करते हुए कहा कि देश की रक्षा करने वाले इन वीरों की यही सादगी और समर्पण उन्हें हर भारतीय के दिल के करीब ले आता है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल