वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

ब्रिटिश ट्रैवल व्लॉगर ने चंडीगढ़ को बताया भारत के बाकी शहरों से ‘मीलों अलग’, वीडियो वायरल

British Vlogger : ब्रिटिश ट्रैवल व्लॉगर जैक हीटन ने भारत के अन्य बड़े शहरों की तुलना में चंडीगढ़ को बेहद व्यवस्थित और अलग बताया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Chandigarh Viral Video : ब्रिटेन के ट्रैवल व्लॉगर जैक हीटन का चंडीगढ़ दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत के कई बड़े शहरों की यात्रा करने के बाद जब जैक चंडीगढ़ पहुंचे तो उन्हें शहर का माहौल बाकी जगहों से बिल्कुल अलग लगा। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने चंडीगढ़ को भारत के अन्य प्रमुख शहरों से ‘मीलों अलग’ बताया।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां सब कुछ “संदेहास्पद रूप से व्यवस्थित” नजर आता है। जैक ने शहर की चौड़ी सड़कों, हरियाली, खुले स्थानों और साफ-सुथरे माहौल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दूसरे बड़े शहरों की भीड़ और अफरातफरी के मुकाबले चंडीगढ़ काफी अलग अनुभव देता है।

चंडीगढ़ भारत के बाकी शहरों से ‘मीलों अलग’

@jack_ofalljourneys नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में जैक ने चंडीगढ़ की डिजाइन और वास्तुकला का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शहर को स्विस-फ्रेंच आर्किटेक्ट ले कोर्बुज़िए ने डिजाइन किया था। जैक के मुताबिक, शहर को ग्रिड सिस्टम के आधार पर बसाया गया है, जहां चौड़ी सड़कें, बड़े ग्रीन स्पेस और ब्रुटलिस्ट शैली की इमारतें दिखाई देती हैं।

उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि यहां ऐसा लगता है जैसे किसी ने बैठकर पूरे शहर की योजना बनाई हो। जैक ने भारत के अन्य शहरों में देखी भीड़ और ट्रैफिक की तुलना चंडीगढ़ की व्यवस्थित सड़कों से की और कहा कि यह अनुभव उनके लिए थोड़ा चौंकाने वाला था।

प्रॉपर्टी की कीमतों पर भी किया जिक्र

जैक ने चंडीगढ़ की प्रशासनिक स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे एक अलग तरह की प्रशासनिक व्यवस्था वाला शहर बताया और भारत के सबसे रहने लायक शहरों में शामिल किया। उन्होंने शहर में प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अधिक मांग के कारण कुछ घरों की कीमत दस लाख डॉलर से ज्यादा हो सकती है। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ के लोगों ने जैक की बातों का समर्थन किया।

एक यूजर ने कहा कि चंडीगढ़ में रहने के बाद दूसरे भारतीय शहरों की अव्यवस्था ज्यादा महसूस होती है। दूसरे यूजर ने शहर को अपना पसंदीदा बताते हुए इसकी तारीफ की। वीडियो ने एक बार फिर चंडीगढ़ की प्लानिंग, वास्तुकला और खुले स्थानों को सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है।

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, यात्री के मुंह से मिले 82 ग्राम के दो कैप्सूल, देखें VIDEO