वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पीछे मुड़कर देखना पड़ा भारी! पहाड़ी सड़क पर बाइकर की एक गलती ने लगा दी जान पर बन, वीडियो वायरल

Viral Biker Video : सोशल मीडिया पर एक बाइकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी सड़क पर पीछे मुड़कर देखने की वजह से वह खाई में गिरने से बाल-बाल बच जाता है।

हितेश तिवारी

Mountain Road Accident : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर की छोटी-सी लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ते-पड़ते बच जाती है। यह वीडियो एक अन्य बाइक सवार के हेलमेट कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

वीडियो में बारिश के बाद की गीली पहाड़ी सड़क दिखाई देती है, जहां दो बाइक सवार सफर कर रहे होते हैं। आगे चल रहा बाइकर अचानक पीछे मुड़कर देखने लगता है और इसी दौरान उसका ध्यान सड़क से हट जाता है।

पहाड़ी सड़क पर बाइक खाई में गिरते-गिरते बची

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाइकर पीछे देखता है, उसकी बाइक धीरे-धीरे सड़क के उस किनारे की ओर बढ़ने लगती है, जहां गहरी खाई मौजूद होती है। कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि अब बाइक सीधे खाई में गिर जाएगी।

हालांकि, सही समय पर बाइकर की नजर दोबारा सड़क पर पड़ती है और वह किसी तरह बाइक को संभाल लेता है। इस तरह वह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच जाता है। यह पूरी घटना पीछे चल रहे बाइक सवार के हेलमेट कैमरे में कैद हो जाती है, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पहाड़ी सड़क पर लोगों ने सचेत रहने की सलाह दी

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @yajnshri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इस बेवकूफ बाइकर की जान लगभग चली ही गई थी।" खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.66 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ एक इंच से बचा, वरना सीधा खाई में चला जाता।" दूसरे ने कहा, "क्या यह बाइक चलाते समय सो रहा था?" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "चप्पल बोल रही होगी, बाद में मुझे थैंक्यू बोल देना।" कई लोगों ने वायरल वीडियो में दिख रही इस घटना को सड़क पर सतर्क रहने की सीख बताते हुए कहा कि पहाड़ी रास्तों पर एक छोटी-सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है।

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला