वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कचरे से ‘घोंसला’ बना रहे बाड़मेर के ग्रीनमैन, नारियल से बचा रहे पक्षियों की जान

Bird Nest From Coconut : राजस्थान के बाड़मेर में ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह राजपुरोहित ने नारियल के खोल से पक्षियों के लिए घोंसले बनाकर एक अनोखी पहल की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Save From Birds Summer : भीषण गर्मी के मौसम में जहां इंसान खुद को बचाने के उपाय ढूंढता है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं। बाढ़मेर जैसे इलाकों में तापमान 50°C तक पहुंच जाता है, जिससे हर साल हजारों पक्षी प्यास और गर्मी के कारण दम तोड़ देते हैं।

ऐसे में बाड़मेर के ‘ग्रीनमैन’ सरपात सिंह राजपुरोहित ने एक अनोखी पहल कर लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने बेकार पड़े नारियल के खोल को पक्षियों के लिए सुरक्षित घोंसले में बदल दिया है।

नारियल से बनाए पक्षियों के लिए देसी कुलर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नरपत सिंह मंदिरों और सड़कों पर फेंके गए नारियल के खोल इकट्ठा करते नजर आते हैं। इसके बाद वे उन नारियल में छेद कर रस्सी डालते हैं और उन्हें पेड़ों पर टांग देते हैं।

कुछ ही समय में ये साधारण खोल गौरैया और अन्य छोटे पक्षियों के लिए सुरक्षित और ठंडे घर बन जाते हैं। इस पहल को उन्होंने ‘कचरे से बसेरा’ नाम दिया है। वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इस काम की सराहना की है।

यह वीडियो पर्यावरण के प्रति जागरूकता की मिसाल

दरअसल, नारियल का खोल प्राकृतिक रूप से एक बेहतरीन इंसुलेटर होता है, जो अंदर के तापमान को संतुलित रखता है। प्लास्टिक या धातु के मुकाबले यह गर्मी में ज्यादा सुरक्षित रहता है और पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

नरपत सिंह की यह पहल न सिर्फ पक्षियों की जान बचाने में मदद कर रही है, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी बना रही है। इस गर्मी में आप भी इस छोटे से प्रयास को अपनाकर बेजुबान पक्षियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना तैयार कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी