वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

48 साल बाद फिर मिले अमेरिकी और जापानी दोस्त, भावुक कर देने वाला रीयूनियन वीडियो हुआ वायरल

Emotional Reunion Viral Video : अमेरिका के एक शख्स की 48 साल बाद अपने जापानी एक्सचेंज स्टूडेंट दोस्त से मुलाकात का वीडियो भावुक कर रहा है। यूजर्स ने लिखा, “भाई कहकर गले लगना सबसे खूबसूरत पल है।

हितेश तिवारी

Old Friends Reunion : इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसी भावुक कहानी वायरल हो रही है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। यह कहानी है अमेरिका के रहने वाले एक शख्स और उसके जापानी एक्सचेंज स्टूडेंट दोस्त की, जो करीब 48 साल बाद फिर से एक-दूसरे से मिले। यह मुलाकात साबित करती है कि कुछ रिश्ते समय और दूरी की सीमाओं से कहीं आगे होते हैं।

इस दिल छू लेने वाले पल को इंस्टाग्राम पर मेरिडिथ डीन ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके पिता वॉल्टर की जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक है। वॉल्टर अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले हैं और करीब पांच दशक पहले उनके घर एक जापानी एक्सचेंज स्टूडेंट काजुहिको रहा करता था। समय के साथ दोनों का संपर्क टूट गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मेरिडिथ ने बताया कि हाल ही में उनकी दादी का निधन हो गया था। उनके पुराने सामान और हाथ से लिखे नोट्स को देखते हुए वॉल्टर को अचानक एक पुराना ईमेल पता मिला। यह ईमेल काजुहिको का था। बिना किसी उम्मीद के वॉल्टर ने उसे एक मेल भेज दिया।

हैरानी की बात यह रही कि इतने सालों बाद भी काजुहिको ने जवाब दे दिया। इसके बाद वॉल्टर की जापान यात्रा के दौरान दोनों के मिलने की योजना बनी। भाषा की बाधा को दूर करने में वॉल्टर के दोस्त की पत्नी नोबुकु ने मदद की और मुलाकात तय हो गई।

दोनों की आंखों में खुशी और भावनाएं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, बिना कुछ कहे गले लग जाते हैं। यह लंबा और भावुक आलिंगन ऐसा लगता है मानो समय थम गया हो। दोनों की आंखों में खुशी और भावनाएं साफ नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे इंसानी रिश्तों की खूबसूरती और दोस्ती की ताकत का सबसे अच्छा उदाहरण बता रहे हैं। किसी ने लिखा, “भाई कहकर गले लगना सबसे खूबसूरत पल है,” तो किसी ने कहा, “इंटरनेट की यही वजह है कि आज भी इंसानियत पर भरोसा कायम है।” मेरिडिथ ने पोस्ट के अंत में एक गहरी बात कही-“पुराने दोस्तों से दोबारा जुड़ने में कभी देर नहीं होती, चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हों।”

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर