ट्रैक्टर में लाश ले जाते पाकिस्तानी 
वायरल

ट्रैक्टर से आतंकियों की लाशें ढो रहे पाकिस्तानी, देखें एयर स्ट्राइक के वीडियो

भारत ने मंगलवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की जिसमें 90 आतंकी मारे गए। अब पाकिस्तानी उनकी लाशें ढोते नजर आ रहे हैं। देखें Video...

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए जोरदार तरीके से एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सेना की ओर से बुधवार रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में ताबड़तोड़ हमला करके पहलगाम की आतंकी घटना का बदला लिया गया है। कुल 9 आतंकी ठिकानों निशाना बनाया गया है।

कहा जा रहा है कि भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौ सेना की संयुक्त कार्रवाई में उन सभी आतंकी ठिकानों को खत्म करने की कोशिश की है, जहां से हमलों की साजिश रची जा रही थी और आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय नष्ट

इसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय ‘मरकज सुभान अल्लाह’ पूरी तरह नष्ट हो गया है। यह जैश का ऑपरेशनल हेड क्वार्टर था जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। बहावलपुर स्थित इस ट्रेनिंग सेंटर पर कल रात हुए मिसाइल हमले के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

भारत ने हमला कर 24 मिसाइलें दागीं

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने हमला करके 24 मिसाइलें दागी हैं, जिसमें सैकड़ों आंतकियों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद कई जगहों से लाशें ढोने की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लाशें ढोयी जा रही हैं।

9 ठिकानों पर हमला, 90 से अधिक आतंकी ढेर

आज 7 मई को लगभग रात के लगभग 1:44 बजे सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई में अब तक 90 से 100 आतंकी मारे जाने का दावा किया जा रहा है। मुरदीके में 30 आतंकवादियों को ढेर किया गया, जबकि अन्य ठिकानों पर भी कई आतंकवादी मारे गए हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग