वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

80+ की उम्र में स्कूटर दौड़ाती दिखीं ‘बाइकर दादियां’, लोगों ने की जमकर तारीफ; वीडियो वायरल

Biker Dadis Viral Video अहमदाबाद की दो बुजुर्ग बहनों का स्कूटर पर शहर में घुमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 80 साल से ज्यादा उम्र होने के बाद भी दोनों की एनर्जी और मुस्कान है।

हितेश तिवारी

Inspiring Senior Citizens : अहमदाबाद की दो बुजुर्ग बहनों का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो में दोनों बहनें स्कूटर और साइडकार पर पूरे आत्मविश्वास के साथ शहर की सड़कों पर घूमती नजर आती हैं। दोनों की उम्र 80 साल से भी अधिक बताई जा रही है, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।

वीडियो में एक बहन स्कूटर चलाती दिखाई देती है, जबकि दूसरी साइडकार में बैठकर स्टाइलिश तरीके से सनग्लासेस पहने सफर का आनंद लेती है। लोगों ने इन्हें प्यार से “बाइकर दादियां” कहना शुरू कर दिया है।

वीडियो देख लोगों ने की तारीफ

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस जोड़ी की तारीफों के पुल बांध दिए। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने उनके आत्मविश्वास, हिम्मत और पॉजिटिव एनर्जी की जमकर सराहना की। कई लोगों ने लिखा कि उनकी उम्र किसी भी तरह से उनके जज़्बे को कम नहीं कर पाई है।

एक यूजर ने लिखा- “यह है असली लाइफ गोल।” तो दूसरे ने कमेंट किया- “उम्र सिर्फ एक नंबर है, दिल जवां हो तो जिंदगी हर उम्र में खूबसूरत है।” इस वीडियो ने लोगों को उम्र से जुड़े पुराने सोच और रूढ़ियों पर भी सोचने पर मजबूर कर दिया।

लोगों की लिए दोनों दादी का संदेश

यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उम्रदराज महिलाओं को जीवन को खुले दिल से जीते हुए दिखाया गया है। आमतौर पर हमारे समाज में बुजुर्ग महिलाओं को सीमित भूमिकाओं में देखा जाता है, लेकिन यह वीडियो उन धारणाओं को तोड़ते हुए बताता है कि जिंदगी किसी भी उम्र में रुकती नहीं है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

कई यूजर्स ने कहा कि वे भी चाहते हैं कि बुजुर्गावस्था में उनकी जिंदगी इतनी ही खुशहाल और आज़ाद हो। “बाइकर दादियों” के नाम से मशहूर हुई ये बहनें अब इंटरनेट सनसनी बन चुकी हैं और हर किसी को यह संदेश दे रही हैं—“खुशी उम्र नहीं देखती, बस दिल से जी जाती है।”

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत