वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

73 साल की दादी ने की पैराग्लाइडिंग, वायरल वीडियो ने लोगों को किया हैरान

73 Year Old Woman Paragliding : 73 साल की एक दादी का पैराग्लाइडिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

हितेश तिवारी

Grandmother Paragliding Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और प्रेरित भी। इस वीडियो में 73 साल की एक बुजुर्ग महिला पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही हैं।

जहां आमतौर पर इस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहीं इस दादी ने अपने साहस और जज्बे से सभी को चौंका दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पूरी खुशी और आत्मविश्वास के साथ आसमान में उड़ान भर रही हैं। उनके चेहरे पर डर नहीं बल्कि उत्साह साफ दिखाई दे रहा है, जो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

73 साल की बुजुर्ग महिला ने की पैराग्लाइडिंग

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीर बिलिंग का हो सकता है, जो पैराग्लाइडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। खास बात यह है कि दादी ने खुद बताया कि यह उनका पहला अनुभव नहीं है, बल्कि वह इससे पहले मसूरी में भी पैराग्लाइडिंग कर चुकी हैं। इस उम्र में भी उनका एडवेंचर के प्रति उत्साह यह दिखाता है कि अगर मन में हिम्मत हो, तो उम्र कोई बाधा नहीं बन सकती।

लोगों ने दादी के जज्बे को सलाम किया

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे हजारों लोगों ने पसंद किया है। यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दादी के जज्बे को सलाम किया, तो कुछ ने इसे प्रेरणादायक बताया।

एक यूजर ने लिखा, “उम्र सिर्फ एक संख्या है,” वहीं दूसरे ने कहा, “दादी से सीखने की जरूरत है।” यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि लोगों को यह भी सिखा रहा है कि जिंदगी को पूरे जोश और हिम्मत के साथ जीना चाहिए, चाहे उम्र कितनी भी क्यों न हो।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज