पुणे आग मामला (सौजन्य-एक्स) 
वायरल

Watch: सैलरी नहीं मिलने पर चार लोगों को जिंदा जलाया, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Minibus caught fire on Hinjewadi: पुणे में चलती मिनी बस में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए थे। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया जैस

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के पिंपड़ी चिंचवाड़ इलाके में बुधवार को चलती मिनी बस में आग लग गई थी। पुणे में चलती मिनी बस में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए थे। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बस बस चालक ने ही जानबूझकर आग लगाकर चार लोगों को जिंदा जला दिया था।

बस चालक ने बड़ी ही चालाकी से इस मामले को दुर्घटना बताने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इसके पीछे की सच्चाई सामने ला दी। हिंजेवाड़ी बस आग की घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने बताया, “बस चालक ने जानबूझकर वाहन में आग लगाई, ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। हमारी जांच से पता चलता है कि बस चालक अपने सहकर्मियों के खिलाफ शिकायत रखता था और बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।"

पुलिस इस समय जांच में जुटी है कि चालत को आग लगाने के लिए रसायन कहां से मिले। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं (103 और 109) के तहत मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

विवाद के बाद रची साजिश

पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने जांच के बाद बताया कि जांच से पता चला है कि आग की घटना कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश का नतीजा थी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी मिनी बस चालक जनार्दन हंबरदेकर है, जो हाल में अपने सैलरी में हुई कटौती से बहुत नाराज था। पुलिस ने कहा कि उसका कुछ कर्मचारियों के साथ विवाद भी चल रहा था और वह बदला लेना चाहता था। अधिकारी ने कहा कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ जनार्दन का गुस्सा था, वे उन मृतक चार लोगों में शामिल नहीं थे।

इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती

यह घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे 112 पर कॉल आया कि हिंजेवाड़ी पीएस इलाके में एक मिनीबस में आग लग गई है। इस हादसे में कुछ यात्रियों की मौत हो गई है और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो चार लोगों की मौत हो चुकी थी। छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बस में कुल 14 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ बाहर निकलने में कामयाब रहे।

यात्री, ड्राइवर और मिनीबस सभी फेज 1 में व्योमा ग्राफिक्स कंपनी से थे और ड्यूटी के लिए ऑफिस जा रहे थे। पहले जानकारी थी कि आग मिनीबस में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग में मरने वाले चार लोग बस के पीछे बैठे थे और वाहन से बाहर नहीं निकल सके। उन सभी का आईसीयू में इलाज करा रहे छह लोगों में से एक की हालत गंभीर है और उसे पुणे के एक विशेष अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट