वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बिना बिजली 100 साल से चल रहा ‘देसी फ्रिज’, दादी का वीडियो देख दंग रह गए लोग

Desi Fridge Viral Video : राजस्थान की एक दादी का ‘देसी फ्रिज’ वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो बिना बिजली के 100 साल से ठंडक बनाए रखता है। लोगों ने पुराने समय की तकनीक की तारीफ की।

हितेश तिवारी

Desi Fridge Without Electricity : भयंकर गर्मी में ठंडा पानी या ताजी दही मिल जाए तो राहत मिल जाती है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा फ्रिज देखा है जो बिना बिजली के सालों से काम कर रहा हो? सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अनोखा ‘देसी फ्रिज’ दिखाती नजर आ रही हैं।

यह कोई आधुनिक मशीन नहीं, बल्कि एक पारंपरिक संरचना है, जो करीब 100 साल पुरानी बताई जा रही है। वीडियो में दादी एक छोटे लकड़ी के दरवाजे को खोलती हैं, जिसके अंदर खाने-पीने का सामान बेहद सलीके से रखा हुआ दिखता है।

100 साल पुराने ‘देसी फ्रिज’ का वीडियो वायरल

इस देसी फ्रिज की खास बात यह है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से बना है। इसे मिट्टी, गोबर और ‘खींप’ नाम की घास से तैयार किया गया है। इसका काम करने का तरीका भी विज्ञान पर आधारित है, जिसे वाष्पीकरण कहा जाता है।

मिट्टी में मौजूद छोटे छिद्रों से पानी धीरे-धीरे वाष्पित होता है, जिससे अंदर की हवा ठंडी बनी रहती है। ऊपर लगी घास की छत इसे तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाती है। बताया जाता है कि इसमें रखा दूध कई दिनों तक खराब नहीं होता और दही भी अच्छी तरह जमती है।

लोगों ने की पुराने समय की तकनीक की तारीफ

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जहां इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इसे अपने बचपन की यादों से जोड़ रहे हैं और पुराने समय की तकनीक की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि उनके गांवों में भी ऐसी ‘कोठी’ या ‘तेजोरी’ हुआ करती थी। यह वीडियो सिर्फ एक वायरल कंटेंट नहीं, बल्कि हमारी पारंपरिक और सस्टेनेबल जीवनशैली की याद दिलाता है, जो आज के समय में भी उतनी ही उपयोगी साबित हो सकती है।

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन