Balaghat Collectorate Bomb Blast: मध्य प्रदेश के बालाघाट कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अभ्यर्थी ने पेपर लीक और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में जोरदार हंगामा किया। सुजल मिश्रा नाम का एक युवक कलेक्ट्रेट में 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'भ्रष्टाचार मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए सुतली बम फोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खुद को भगत सिंह के विचारों से प्रेरित बताने वाले इस युवक का आरोप है कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को दबा रही है और उन पर लाठीचार्ज करा रही है।
युवक ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज वो अकेला खड़ा है, लेकिन आने वाले समय में सैकड़ों युवा उसके साथ होंगे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।