Kuldeep Singh Sengar की बेटी के बयान पर गरमाया माहौल  
वीडियो

'रेपिस्ट तो रेपिस्ट है...', कुलदीप सेंगर की बेटी के दावे पर योगिता भयाना का करारा वार, SC का आभार

सामाजिक कार्यकर्ता ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर SC के रुख का स्वागत किया। उन्होंने इसे देश की हर बेटी के लिए एक नजीर बताया। बेटी के द्वारा पिता को निर्दोष बताने पर भी पलटवार किया।

सौरभ शर्मा

Unnao Rape Case Bail Controversy: सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के रुख का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश की हर बेटी के लिए एक नजीर बताया। सेंगर की बेटी द्वारा पिता को निर्दोष बताने और इसे 'राजनीतिक साजिश' कहने पर योगिता ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, "रेपिस्ट तो रेपिस्ट होता है। निचली अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर उन्हें दोषी ठहराया है और हाईकोर्ट ने भी दोषसिद्धि (Conviction) को खारिज नहीं किया था, केवल जमानत दी थी।" योगिता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में कुछ तर्क निंदनीय थे, जिससे पीड़िता का मनोबल टूट सकता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेंगर एक रसूखदार विधायक थे, इसलिए राजनीति होना स्वाभाविक है, लेकिन कानून ने अपना काम किया है। अगर वे निर्दोष होते तो कोर्ट सजा नहीं सुनाता।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत