CM Yogi Challenge Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार बयानबाजी के दौर जारी है। विपक्षी दल एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप करने से पीछे नही हट रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़कर जीतने की चुनौती दी थी। अब अखिलेश के इस बयान का सीएम योगी ने पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश यादव के चैलेंज को स्वीकार करते हुए जवाब दिया और कहा कि आइए आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं। एक बार अयोध्या में भी अपनी किस्मत आजमाऊंगा।
सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश जी मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें।अयोध्या हमारा पावन धाम है, मैं वहां इसलिए जाता हूं कि अयोध्या के विकास में कोई कमी ना हो और उत्तर प्रदेश के पहचान पर कोई कलंक न लगे। सीएम ने आगे कहा कि जिस अयोध्या को तुम 3-4 घंटे बिजली देते थे और गंदगी का अंबार बना दिया था, आज वही अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बन रहा है।