कौन हैं लेडी IPS अधिकारी अंजना कृष्णा जिसने अजित पवार को पहचानने से किया इनकार! 
वीडियो

कौन हैं लेडी IPS अधिकारी अंजना कृष्णा जिसने अजित पवार को पहचानने से किया इनकार!

Anjana Krishna: डिप्टी सीएम अजित पवार से हुई तीखी बहस के बाद लेडी IPS अंजना कृष्णा सुर्खियों में आ गई है। दरअसल अजित पवार और महिला आईपीएस अधिकारी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।

पूजा सिंह

IPS Anjana Krishna: महाराष्ट्र के सोलापुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लेडी IPS अंजना कृष्णा और डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच तीखी बहस देखने को मिली रही है। IPS अंजना कृष्णा ने फोन पर अजित पवार को पहचानने से इनकार कर दिया। जिससे मामला गरमा गया, लेकिन इस घटना ने अंजना की हिम्मत और ईमानदारी को सुर्खियों में ला दिया। आइए जानते हैं लेडी IPS अधिकारी अंजना कृष्णा के बारे में। बता दें कि, अंजना कृष्णा का पूरा नाम अंजना कृष्णा वीएस है। अंजना 2023 बैच की IPS अधिकारी हैं। इस समय वे महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में करमाला की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर तैनात हैं। अंजना कृष्णा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 2022-23 में AIR-355 हासिल किया था। अंजना का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ और वो मलयंकीजू की रहने वाली हैं। अंजना की शुरुआती पढ़ाई सेंट मैरीज सेंट्रल स्कूल पूजप्पुरा से हुई। इसके बाद उन्होंने HHMSPB NSS कॉलेज फॉर वुमेन नीरामंकरा, तिरुवनंतपुरम से BSc गणित में डिग्री हासिल की। जिसके बाद अंजना ने UPSC की तैयारी शुरू की। मलयालम साहित्य को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना और अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा दी। 2022-23 में ऑल इंडिया 355वीं रैंक हासिल की और वह IPS अधिकारी बन गई।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच