वारिस पठान और पीएम मोदी (डिजाइन फोटो) 
वीडियो

अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास... वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन

Waris Pathan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हुई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विवाद के बीच AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि किसी को भी किसी के माता-पिता का अपमान करने का अधिकार नहीं है।

प्रिया जैस

Waris Pathan on Social Media Trolls: वारिस पठान ने पीएम मोदी को कहे गए अपशब्द मामले पर कहा किसी को भी किसी के माता-पिता को गाली देने का अधिकार नहीं है। सबकी मां अपनी मां के बराबर है और सबके पिता अपने पिता के बराबर हैं। लेकिन मोदी जी को इस बात का एहसास अब हुआ है जब उनकी माता के बारे में किसी ने कुछ कहा। हालांकि गलत नहीं बोलना चाहिए था, लेकिन मोदी जी, मैं आपको बताना चाहूंगा कि पिछले 12 सालों से सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर मेरे मरहूम (दिवंगत) माता-पिता के बारे में, जिन्हें गुजरे हुए 15 साल हो गए हैं, इतनी भद्दी बातें और गालियां लिखी जाती हैं। आपने जो यह आईटी सेल बना रखा है, ये जो 'अंधभक्त' और '2 रुपये के ट्रोलर्स' हैं, जो पैसे कमाने के लिए दूसरों की मां-बहन के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जरा उन्हें भी समझाओ। मैं तो इन्हें घास भी नहीं डालता, क्योंकि ये बेचारे 2 रुपये कमाने के लिए मेहनत करते हैं, पर गाली बककर कमाना ठीक नहीं है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां