डिजाइन इमेज 
वीडियो

वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO

Dalmandi Bulldozer Action: वाराणसी दालमंडी में फिर से योगी सरकार का चला बुलडोजर चलने लगा है। 180 अवैध निर्माण अब तक ध्वस्त हो चुके हैं। आपसी सहमति से मस्जिद का हिस्सा भी हटाने काम शुरू हो चुका है।

अमन मौर्या

Varanasi Dalmandi Widening Project: वाराणसी की घनी आबादी वाली ऐतिहासिक दालमंडी की तस्वीर अब पूरी तरह वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट, दालमंडी चौड़ीकरण योजना, अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में चिन्हित 187 अवैध व जर्जर निर्माणों में से अब तक 180 को हटाया जा चुका है। परियोजना के मार्ग में आ रहे प्रमुख छठे लंगड़ा हाफिज मस्जिद के हिस्से को भी प्रशासन और मस्जिद समिति की आपसी सहमति के बाद हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सालों से संकरी गलियों, दुकानों की भीड़ और लंबे ट्रैफिक से परेशान दालमंडी में सड़क के चौड़ीकरण के बाद आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के साथ-साथ काशी आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी सहूलियत होगी।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन