डिजाइन इमेज 
वीडियो

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO

UP Varanasi Police Station: वाराणसी के चौबेपुर थाने में महिला को सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर रोशनी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

करुणा नंद शाहवाल

Varanasi Chaubepur Police Station Woman SI Suspended: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौबेपुर थाने से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नवभारत लाइव के इस वीडियो के अनुसार थाने के भीतर महिला पुलिस के द्वारा एक महिला को सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान किसी बात को लेकर महिला गीता देवी और वहां तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रोशनी सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी।

बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सब इंस्पेक्टर ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी महिला उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि बाद में पीड़ित महिला ने लिखित बयान देकर कार्रवाई न चाहने की बात कही, लेकिन पुलिस विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच