पुलिस चेकिंग अभियान में गिरा बाइक सवार डिजाइन इमेज
वीडियो

रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग से घबराया बाइक सवार, अचानक मोड़ी गाड़ी और सड़क पर गिर पड़ी महिला; देखें VIDEO

Trishool Chowk Rudrapur news: रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग से घबराकर बाइक सवार ने अचानक कट मारा, जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। वायरल वीडियो और पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

करुणा नंद शाहवाल

Rudrapur Police Checking Viral Video: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित त्रिशूल चौक से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पुलिस बिना नंबर प्लेट और हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार ने घबराकर अचानक तेज कट मार दिया। इस अचानक हुए टर्न की वजह से बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती सड़क पर नीचे गिर गई।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला के गिरने के बावजूद बाइक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ता चला गया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए महिला की मदद की और पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित घर भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि चेकिंग से बचने के लिए इस तरह की लापरवाही न बरतें, क्योंकि जरा सी जल्दबाजी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा