(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

सनातन कमजोर हुआ तो देश पर आएगा संकट! सीएम योगी ने फिर उठाया बांग्लादेश का मुद्दा- VIDEO

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

मनोज आर्या

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बांग्लादेश में प्रतिदिन हिंदुओं को मारा जा रहा है और उनके घरों को आग के हवाले किया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और कई राजनीतिक दल इस मुद्दे पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं। सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश में प्रताड़ित होने वाले अधिकांश लोग 'दलित हिंदू' हैं, फिर भी जाति और राजनीति के नाम पर बांटने वाले नेता इस क्रूरता पर मौन हैं। उन्होंने जनता से एकजुट रहने की अपील करते हुए "बटेंगे तो कटेंगे" के संदेश को दोहराया और आगाह किया कि सनातन धर्म की कमजोरी देश की सुरक्षा के लिए संकट बन सकती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को एक वैश्विक महाशक्ति बनाने का संकल्प दोहराते हुए लोगों को जाति और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहने को कहा।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?