सोनभद्र में महिला के ज़िंदा होने की अफवाह डिजाइन इमेज
वीडियो

मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी, चिता पर रखने से पहले शरीर में हलचल के दावे ने सबको चौंकाया, देखें VIDEO

Sonbhadra Cremation Ground Incident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चिता पर शव रखते ही महिला के जिंदा होने की उड़ी अफवाह से हड़कंप मच गया। जानिए क्या है इस हैरान करने वाली घटना का पूरा सच।

करुणा नंद शाहवाल

Sonbhadra Woman Comes Back Life Rumor: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बबनी थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब 40 वर्षीय दुर्गावती गंभीर रूप से बीमार थीं और मध्य प्रदेश के सागर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत होने की बात कही गई। इसके बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे।

लेकिन जैसे ही शव को चिता पर रखने की प्रक्रिया शुरू हुई, वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उनके शरीर में हलचल होने और नब्ज चलने का दावा किया। ग्रामीणों के इस दावे के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और शव को वापस घर ले आए। हालांकि, बाद में डॉक्टरों की टीम ने जांच करके महिला की मौत की पूरी तरह पुष्टि की, जिसके बाद दोबारा श्मशान घाट ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अजीबोगरीब घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका