डिजाइन इमेज 
वीडियो

समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO

Kapil Dinkar Indias Got Latent: यूपी पुलिस के कांस्टेबल कपिल दिनकर ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में अपनी गायकी और कॉमेडी से 1.5 लाख रुपये जीतकर वायरल हो गए।

अमन मौर्या

Samay Raina Show UP Police Constable: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बेहद लोकप्रिय शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के एक हालिया एपिसोड में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस कांस्टेबल का नाम कपिल दिनकर है, जो वर्तमान में यूपी के मेरठ जिले में तैनात हैं। शो में पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे कपिल दिनकर ने अपनी हाजिरजवाबी, बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर और सुरीली गायकी से शो के होस्ट समय रैना सहित जज पैनल में शामिल हर्ष लिंबाचिया, चंदन प्रभाकर और कीर्ति खुराना का दिल जीत लिया।

उनकी इस अद्भुत परफॉर्मेंस के लिए जजों ने उन्हें पूरे अंक दिए, जिसके चलते उन्होंने शो में डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि जीती। दिल्ली के रहने वाले 30 वर्षीय कपिल न सिर्फ एक गायक और पुलिसकर्मी हैं, बल्कि एक गंभीर लेखक भी हैं, जो अब तक तीन किताबें लिख चुके हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच