डिजाइन इमेज 
वीडियो

UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO

UP Diesel Shortage Crisis: यूपी के महाराजगंज में डीजल की भारी किल्लत से हाहाकार। धान की बुवाई के समय पेट्रोल पंपों पर रातभर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हुए बेबस किसान।

अमन मौर्या

Farmers Queue At Petrol Pumps: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले सहित कई इलाकों में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत के कारण किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल पंपों पर रात-रात भर लंबी लाइनें लग रही हैं, जहां किसान ट्रैक्टरों पर या जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर हैं। यह संकट ऐसे समय में आया है जब धान के बीज बोने का सीजन चल रहा है और खेतों में पानी चलाने के लिए पंपिंग सेटों को डीजल की सख्त जरूरत है। क्षेत्र में सरकारी ट्यूबवेल या नहरों की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण किसान पूरी तरह निजी पंपिंग सेटों पर निर्भर हैं।

किसानों का कहना है कि खेती का एक निश्चित समय चक्र होता है और डीजल न मिलने से बुवाई में देरी हो रही है, जिससे पूरी फसल चक्र प्रभावित होगी। नाराज युवाओं और किसानों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर हैं, लेकिन देश के अन्नदाता तेल की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा