Nitin Gadkari Birthday: भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उसके गृहनगर नागपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, एक तो बात यह पक्की है कि उम्र बढ़ती जाती है और जो भी उम्र मिली है उसमें देश के लिए समाज के लिए और गरीब व्यक्ति के लिए जो भी कुछ कर सकता हूं वो करने की प्रेरणा अक्सर मुझे मिलती रहती है। लोगों का प्रेम और विश्वास यही सबसे बड़ी ताकत है। मैंने इस बार यह संकल्प किया है कि नागपुर लोकसभा क्षेत्र का मैं मेंबर होने के नाते इस 5 साल के अंदर 1 लाख हमारे युवा युवतियां ग्राउंड पर खेल सके ऐसी फैसिलिट तैयार करूंगा। दूसरा, मैं देश के लिए, जिसमें गांव, गरीब, मजदूर और किसान जो ग्रामीण भारत है उसके लिए मैं काम करता हूँ। जल संवर्धन में, ऑर्गेनिक फार्मिंग में एग्रोविजन में उस काम में और ताकत लगाकर हमारे किसान आत्महत्या ना करें और गांव समृद्ध संपन्न बने इसके लिए और तेजी से प्रयास करने का संकल्प किया है। जब तक मेरी ताकत रहेगी, मैं गांव, गरीब, मजदूर और किसान के विकास के लिए काम करने की कोशिश करूंगा।