हादसे के बाद मालगाड़ी के डिब्बे (फोटो-सोशल मीडिया) 
वीडियो

झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ी में टक्कर, हवा में उड़ते दिखे डिब्बे-Video

झारखंड के साहिबगंज जिले में बड़ा रेल हादसा टल गया। पहाड़ की ढलान पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे अपने सरक एक मालगाड़ी से टकरा गए। टक्कर इतना जोरदार था कि कुछ डिब्बे हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए।

Saurabh Pal

रांचीः झारखंड के साहिबगंज में बड़ा हादसा टल गया है। बरहरवा रेलवे यार्ड में एक मालगाड़ी के कई डिब्बे अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गए।  इस दौरान एक मालगाड़ी जाकर दूसरी माल गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज से थी की मालगाड़ी का एक डिब्बा हवा में उड़ता हुई दिखाई दिया।

दरअसल गाड़ी पहाड़ी ढलान पर खड़ी थी और ढलान के कारण सरकने लगी। फिर वह बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान एक मालगाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे दूसरी ट्रेन के कई डिब्बे  बस्ती की ओर गिर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि गनीमत रही किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सूचना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत