वीडियो

TMC विधायक के 'बाबरी मस्जिद' शिलान्यास बयान पर घमासान, TMC विधायक के बयान से मचा देशभर में बवाल!

टीएमसी विधायक के बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले बयान से देशभर में बवाल मच हुआ है। अयोध्या के साथ देश के कई संतों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। देखिए ये वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

टीएमसी विधायक के बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले बयान से देशभर में बवाल मच गया है। अयोध्या के संतों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है और कहा है कि हिंदुस्तान राम और कृष्ण का देश है, बाबर या औरंगजेब का नहीं, इसलिए भारत में बाबरी नाम की कोई मस्जिद नहीं बनेगी। संतों का आरोप है कि विधायक केवल हाईलाइट होना चाहता है और विदेशों से फंडिंग जुटाकर अरबपति बनना चाहता है, उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। वक्ताओं ने इस कृत्य को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अवमानना बताया है, क्योंकि कोर्ट ने पहले ही मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन दे दी है। संतों ने मांग की है कि विधायक के खिलाफ अवमानना के तहत मुकदमा पंजीकृत करके उसे जेल भेजना चाहिए। उनके अनुसार, यह बयान कट्टर प्रति जिहादी आतंकवादी विचारधारा का हिस्सा है और इसका उद्देश्य भव्य राम मंदिर के निर्माण से हिंदू जनमानस में फैले उत्साह और आनंद में खलल पैदा करना है। पूरे संत समाज और हिंदू समाज ने मिलकर इस विचार का विरोध करने की घोषणा की है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा