Tiger Shroff Car Firing Juhu: मुंबई के जूहू इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड अभिनेता की कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा पांच राउंड फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलकर अपनी कार से वापस लौट रहे थे, तभी पुष्पा पार्क के पास यह हमला हुआ। इस खौफनाक मंजर के दौरान मौके पर मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सलमा शेख ने पूरी घटना की जानकारी साझा की है।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई पटाखे फोड़ रहा है, लेकिन खून देखने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया। इस हाई-प्रोफाइल फायरिंग के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन और सरकार ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है तथा आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।