फर्जी निवास प्रमाण मामले पर भड़के तेजस्वी यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

फर्जी निवास प्रमाण मामले पर भड़के तेजस्वी, बोले- डॉग बाबू-मोनालिसा ने खोली पोल

बिहार में फर्जी निवास प्रमाण पत्र मामलों से सरकारी प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। मोतिहारी में एक अजीब आवेदन में भोजपुरी अभिनेत्री की तस्वीर और ट्रैक्टरों के नाम सामने आए।

अक्षय साहू

बिहार में निवास प्रमाण पत्र आवेदनों में फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। डॉग बाबू के बाद अब सोनालिका ट्रैक्टर  नाम से एक और अजीब आवेदन सामने आया है, जिसमें भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीर लगी है। पिता का नाम सवराज ट्रैक्टर और माता का नाम  कार देवी  दर्ज है। यह आवेदन पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित कोटवा अंचल कार्यालय में ऑनलाइन सबमिट किया गया था। जांच के दौरान मामला सामने आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से सरकारी प्रणाली की पोल खुल रही है और प्रमाण पत्र प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ये NDA की भ्रष्ट मोदी-नीतीश सरकार से जारी निवास प्रमाण पत्र हैं। बिहार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज नहीं बची। मुख्यमंत्री अचेत हैं और सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज