वोटर लिस्ट घूसकांड पर भड़के तेजस्वी (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

बिहार में वोटर लिस्ट घूसकांड पर भड़के तेजस्वी, EC पर लगाया गंभीर आरोप

गया, बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के नाम पर BLO द्वारा रिश्वत वसूली का मामला सामने आया है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर पक्षपात और सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है।

अक्षय साहू

बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के नाम पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मतदाताओं से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं। इस खुलासे के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब बिहार में वोट जुड़वाने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है। एक वोट के लिए 40 रुपये। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 सालों की NDA सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर फैल चुका है कि बिना 500 रुपये दिए अधिकारी प्रणाम भी स्वीकार नहीं करते, काम करवाना तो दूर की बात है। तेजस्वी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में मांगे गए दस्तावेज आम लोगों के पास नहीं हैं, और बिना रिश्वत सरकारी दफ्तरों से प्रमाण पत्र बनवाना नामुमकिन है। चुनाव आयोग पर भी उन्होंने पक्षपात के आरोप लगाए।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग