Y+ सिक्योरिटी मिलने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा 
वीडियो

तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई को दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

Bihar Election के बीच जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली। 9 नवंबर को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने बड़ा दावा किया कि उनकी जान को खतरा है।

सौरभ शर्मा

बिहार चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। 9 नवंबर को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने बड़ा दावा किया कि उनकी जान को खतरा है और "मेरे दुश्मन मेरी हत्या करवा सकते हैं।" हालांकि, उन्होंने अपने दुश्मनों का नाम नहीं बताया। Y+ सुरक्षा, जो गृह मंत्रालय द्वारा थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर दी जाती है, इसमें 11 सुरक्षाकर्मी (कमांडो समेत) 24 घंटे तैनात रहते हैं। तेज प्रताप महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें हाल ही में RJD से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई। इस दौरान, मतभेदों के बावजूद, तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज