Tej Pratap Filed Complaint: पटना में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव सचिवालय थाना पहुंचे, जहां उन्होंने आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें इन लोगों से जान का खतरा है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वो सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही तेज प्रताप ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग करते हुए बताया कि इसके लिए अदालत में याचिका भी दायर की गई है। उन्होंने बिहार पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।