ताजमहल के संगमरमर पर बार-बार हरे-काले दाग उभर रहें हैं डिजाइन इमेज
वीडियो

ताजमहल के संगमरमर पर छाने लगे हरे-काले दाग, यमुना में प्रदूषण और कीड़ों का हमला बना बड़ी वजह, देखें VIDEO

Yamuna pollution Agra: ताजमहल के संगमरमर पर बार-बार हरे-काले दाग क्यों उभर रहे हैं? नवभारत लाइव की इस रिपोर्ट में जानें यमुना प्रदूषण और 'कोरोना माइनर्स' कीड़े का सच।

करुणा नंद शाहवाल

Taj Mahal Marble Turning Green Black: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल की सफेद संगमरमर की चमक पर लगातार बदनुमा हरे, काले और भूरे दाग उभर रहे हैं। यमुना नदी (कालिंदी) के लगातार प्रदूषित होने और जलस्तर घटने से 'कार्लोपोलिस' या 'कोरोना माइनर्स' नाम का कीड़ा पनप रहा है।

यह कीड़ा ताजमहल की दीवारों तक पहुंचकर हरे और काले रंग की बीट छोड़ता है, जिससे ऐतिहासिक स्मारक की सुंदरता खराब हो रही है। हालांकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) केमिकल के जरिए इन दागों को साफ करता है, लेकिन यमुना में गिर रहे गंदे नाले और प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण यह परेशानी बार-बार सामने आती है। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस गंभीर समस्या पर रोक नहीं लग पा रही है।

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी