India-Switzerland Relations: स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन सोमवार को तीन दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत में राष्ट्रपति भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। इस वीडियो में उनका भव्य स्वागत देखें। भारत दौरे के दौरान स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। स्वागत समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति ने कहा कि यह दौरा इस बात पर जोर देने का एक बेहतरीन मौका है कि स्विट्जरलैंड और भारत दोनों इस रिश्ते को कितनी अहमियत देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों के रिश्ते लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी भरोसे और सम्मान पर टिके हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यह दौरा हमारी करीबी, व्यापक और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाने और गहरा करने तथा मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।