Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO 
वीडियो

Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO

Market Update: इस बीच गिरावट बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन इसने निवेशकों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

तन्मय बरनवाल

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निवेशकों के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में देखने को मिले। हालांकि इस बीच गिरावट बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन इसने निवेशकों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। सबसे बड़ी बात यह रही कि बाजार खुलते ही निवेशकों की करीब 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई। दरअसल, मंगलवार सुबह बीएसई सेंसेक्स 58 अंकों की गिरावट के साथ 77,649 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 22 अंक टूटकर 24,216 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

सोमवार को भी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था और निफ्टी करीब 96 अंक फिसलकर 24,238 पर बंद हुआ था। ऐसे में लगातार दूसरे दिन बाजार पर दबाव देखने को मिला। अगर निवेशकों के नुकसान की बात करें तो बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 482.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यह 482.70 लाख करोड़ रुपये था। यानी बाजार खुलते ही करीब 30 हजार करोड़ रुपये की वैल्यू मिट गई। अब सवाल यह है कि आखिर बाजार पर दबाव क्यों है?

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM