वीडियो

'बीजेपी राज में दलित सुरक्षित नहीं', रायबरेली कांड पर भड़के अखिलेश यादव; योगी सरकार को घेरा- VIDEO

Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफलता को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सरकार महिलाओं-दलितों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है।

मनोज आर्या

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफलता को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं, दलितों और आम नागरिकों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है। अखिलेश यादव ने यह बयान एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट के हवाले से दिया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने हाल ही में रायबरेली में हुई दलित युवक की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह मौन है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के जीरो टॉलरेंस के दावे झूठे और दिखावटी हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार जीरो टॉलरेंस नहीं बल्कि जीरो काम वाली सरकार है। पुलिस व्यवस्था पूरी तरह राजनीति के दबाव में है, झूठे मुकदमे और मनमानी कार्रवाई ही भाजपा शासन की पहचान बन गई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज