वीडियो

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल की मुश्किलें बढ़ीं, नई FIR को कांग्रेस ने बताया डराने की साजिश

Video: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि इस केस में एक नई एफआईआर दर्ज की गई है। देखिए ये वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि इस केस में एक नई एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले को केवल एक 'पॉलिटिकल विच हंट' नहीं, बल्कि 'आपराधिक साजिश' बताया गया है। यह आरोप है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के लगभग 2000 करोड़ रुपये के एसेट्स यंग इंडियन के माध्यम से हड़पे गए। यंग इंडियन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 76% हिस्सेदारी है। कानून के समर्थक मानते हैं कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, और तहकीकात से सब कुछ सामने आएगा। हालांकि, कांग्रेस ने इस नई एफआईआर को विपक्ष को प्रताड़ित करने की कोशिश बताया है। कांग्रेस का कहना है कि यह भाजपा का पूरी तरह से तानाशाही रवैया है, जिसका उद्देश्य विपक्ष को खत्म करना और डराना है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है, इसलिए संसद सत्र से ठीक पहले ध्यान भटकाने के लिए नए हथकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वे डरेंगे नहीं और लड़ते रहेंगे।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह