अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार (डिजाइन फोटो) 
वीडियो

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते... अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO

Sonam Wangchuk Safdarjung Hospital: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ इलाज के लिए जबरन घसीटकर ले गई।

प्रिया जैस

Abhijeet Dipke Hunger Strike CJP: भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ इलाज के लिए ले गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है। इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोनम वांगचुक के जाने के बाद वे रोते और बिलखते दिखाई दिए। प्रदर्शन स्थल से से लोगों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, "मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा, और मेरा अनशन जारी रहेगा। ये लोग सोचते हैं कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे प्रोटेस्ट खत्म कर देंगे; आंदोलन खत्म नहीं होगा।

अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम सर को घसीटकर ले जाया गया है, और गाली-गलौज करने और यहां से ले जाने की जो कायरतापूर्ण हरकत की गई है, उससे यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा। हम यहीं रहेंगे, और 20 तारीख को यहीं से पार्लियामेंट तक मार्च शुरू होगा। पुलिसवालों ने गुंडों वाली हरकत की है। अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील की कि जो लोग दिल्ली आना चाहते हैं, वे आ जाएं। हम यहीं बैठे रहेंगे।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां