Dr. Vinay Prakash Tiwari Exclusive: आज के समय में बचत और कमाई को लेकर काफी बहस हो रही है। एक तरफ कुछ ऐसे लोग हैं, जो शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और सेविंग स्किम में निवेश करने की सलाह देते हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शेयर बाजार में निवेश करने से डरते हैं और इसे एक जुआ (Gambling) समझते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो निवेश करना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं है कि वे कहां से शुरु करें।
अगर आपके भी मन में कुछ ऐसा ही सवाल है तो इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं एलटीपी कैलकुलेटर (LTP Calculator) के फाउंडर डॉक्टर विनय प्रकाश तिवारी, जो निवेश, बचत और शेयर बाजार के उन पहलुओं पर विस्तार से बात करेंगे, जो कि आम निवेशकों को जानना बेहद जरूरी है। पूरी जानकारी के लिए देखें यह खास वीडियो...