वीडियो

इंदौर: ₹15 लाख की चोरी का हैरतअंगेज खुलासा; ग्राफिक डिजाइनर और NEET छात्रा निकले ज्वेलरी चोर

Indore के राऊ थाना क्षेत्र स्थित 'श्री ज्वेलर्स' में हुई करीब ₹15 लाख की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने सफल पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात के पीछे किसी पेशेवर गिरोह का नहीं, बल्कि शिक्षित युवाओं का हाथ था।

प्रतीक पाण्डेय

Theft of ₹15 lakh revealed in Indore: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित 'श्री ज्वेलर्स' में हुई करीब ₹15 लाख की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने सफल पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात के पीछे किसी पेशेवर गिरोह का नहीं, बल्कि शिक्षित युवाओं का हाथ था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक TCS में कार्यरत ग्राफिक डिजाइनर और एक NEET की तैयारी कर रही छात्रा शामिल है, जिनकी उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास है।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश युवक दुकान की छत से कूदकर प्रवेश करते और गहने चुराते नजर आए थे। मामले को सुलझाने में एक एएसआई (ASI) द्वारा गश्त के दौरान खींची गई संदिग्ध कार की फोटो मुख्य सुराग साबित हुई। इस कार के मालिक का ट्रेल फॉलो करते हुए पुलिस पलाश परिसर में रहने वाले इन छात्र-छात्राओं तक पहुँची। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी क्रिसमस मनाने बाहर चले गए थे। पुलिस ने उन्हें भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके पास से 100 प्रतिशत चोरी का माल बरामद कर लिया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां