वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

कश्मीर में बजा ख़तरे का सायरन, जवानों ने संभाला मोर्चा, चारों तरफ मचा हड़कंप!

कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के पंथा चौक अमरनाथ यात्रा ट्रांजिट कैंप में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

अभिषेक सिंह

श्रीनगर: पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद प्रशासन ने तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के पंथा चौक अमरनाथ यात्रा ट्रांजिट कैंप में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास में आतंकी हमले को नाकाम करने की रणनीति का प्रभावी ढंग से प्रदर्शन किया गया, जिससे पता चलता है कि प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि एके-47 जैसे हथियारों से लैस कार में सवार आतंकियों का एक समूह ट्रांजिट कैंप में घुसपैठ कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देता है और कैंप के अंदर छिप जाता है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसएसबी, एसओजी, सीआरपीएफ और आपदा प्रबंधन विभाग ने समन्वय में त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले को नाकाम कर दिया। यह अभ्यास श्रीनगर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ अमरनाथ गुफा मंदिर के दोनों मुख्य मार्गों पहलगाम (अनंतनाग जिला) और बालटाल (गांदरबल जिला) में आयोजित किया गया।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन