कौन हैं संतराम पाल? (डिजाइन फोटो)
वीडियो

संत रामपाल का हाईटेक अवतार, AC गाड़ी में बैठकर दे रहे दर्शन; चलती-फिरती दान पेटिका पर मचा बवाल- VIDEO

Sant Rampal Maharaj: हरियाणा के चर्चित संत रामपाल महाराज एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वायरल वीडियो में वे भक्तों को दर्शन देने के लिए एक लग्जरी और एसी गाड़ी में सवार दिखाई दे रहे हैं।

मनोज आर्या

Who is Sant Rampal Maharaj: हरियाणा के चर्चित संत रामपाल महाराज एक बार फिर अपने आश्रम से सामने आए एक नए वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। वायरल वीडियो में संत रामपाल भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देने के लिए एक विशेष रूप से डिजाइन की गई लग्जरी और एसी गाड़ी में सवार दिखाई दे रहे हैं। शीशे से ढके इस वाहन पर "पूर्ण ब्रह्मा" लिखा हुआ है, जिसके भीतर वह आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। इस हाईटेक वाहन के साथ एक चलती-फिरती दान पेटिका भी लगी हुई है, जबकि कतारबद्ध भक्त गाड़ी के पहियों के पास झुककर उनके पैर छूते और आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीआईपी संस्कृति और आध्यात्मिक मंचों पर चल रहे दान-दक्षिणा के तरीके को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत निवासी और पूर्व जूनियर इंजीनियर रहे रामपाल ने 1980 के दशक में कबीर पंथ से जुड़कर नौकरी छोड़ दी थी और सतलोक आश्रम की स्थापना की थी। 2006 और 2013 में आर्य समाज के समर्थकों के साथ हुई खूनी झड़पों और हिंसा के बाद उन पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हुए थे। अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। इस नए वीडियो के सामने आने के बाद धार्मिक और सामाजिक गलियारों में एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर