यूपी चुनाव समाजवादी पार्टी (डिजाइन फोटो) 
वीडियो

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO

Akhilesh Yadav UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने टिकट सर्वे की शुरुआत कर दी है। समाजवादी पार्टी अब सबसे पॉपुलर चेहरों की रेटिंग निकाल रही हैं।

प्रिया जैस

Akhilesh Yadav SP Ticket Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगा रही है। दो बार हाथ से सत्ता जाने के बाद समाजवादी पार्टी के लिए आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव ‘करो या मरो’ की लड़ाई जैसा है। इस बार अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव वाले प्रदर्शन को दोहराने और बीजेपी को उत्तर प्रदेश में सत्ता से बेदखल करने के लिए बेहद संजीदा हैं। इसके लिए उन्होंने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया काफी पहले से शुरू कर दी है। पार्टी के भीतर इस समय बेहद गोपनीय तरीके से पर्सनालिटी सर्वे चलाया जा रहा है। इस सर्वे की खास बात यह है कि एजेंसियां किसी विशेष नेता के नाम पर नहीं, बल्कि विधानसभावार सबसे पॉपुलर चेहरों की रेटिंग निकाल रही हैं। जिसका स्कोर सबसे ऊपर होगा, उसे टिकट मिलने की संभावना सबसे प्रबल होगी। अखिलेश यादव ने तीन फॉर्मूले तैयार किए हैं; ये क्या हैं, यह जानने के लिए यह वीडियो देखें।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर