वीडियो

'हम पांडव हैं, कौरवों को हराकर मानेंगे', RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने NDA को फिर ललकारा- VIDEO

Bhai Virendra: : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र जारी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि यह सरकार वोट चोरी से बनी है।

मनोज आर्या

RJD MLA Bhai Virendra: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र जारी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान सामने आया है। मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र सदन में एनडीए को हराने का दावा किया है। विधानमंडल का यह सत्र 5 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। सत्र के पहले दिन सदन के सभी सदस्यों ने शपथ लिया। भाई वीरेंद्र ने कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि हम पांडव हैं, संख्या बल में भले ही कम है। जैसे पांच पांडव ने कौरवों को हरा दिया था उसी तरह हम सदन में एनडीए को हरायेंगे। यह सरकार वोट चोरी से बनी है। इसे जनता की मंजूरी नहीं है। भाई वीरेंद्र बिहार विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने के पूर्व परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। विधानसभा चुनाव 2025 में राजद समेत पूरे विपक्ष की शर्मनाक हार हुई। सरकार बनाने का दावा करने वाले तेजस्वी यादव की पार्टी मात्र 25 सीटों पर सिमट गई। सहयोगी कांग्रेस को मात्र छह सीटों पर विजय मिली। जबकि वाम दलों के चार उम्मीदवारों को विधानसभा पहुंचने में सफलता मिली। दूसरी ओर सत्ताधारी एनडीए के 202 सदस्य जीत कर आए हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल