डिजाइन फोटो 
वीडियो

शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल

Rewa: रीवा के टीआरएस कॉलेज इन दिनों शिक्षा के बजाय सोशल मीडिया रील्स को लेकर चर्चा में है। वायरल हो रहे कई वीडियो में कॉलेज की छात्राएं क्लासरूम में फिल्मी गानों पर डांस और एक्टिंग करती नजर आ रही हैं।

मनोज आर्या

Rewa TRS College Viral Reels: मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित प्रसिद्ध शासकीय टीआरएस कॉलेज इन दिनों शिक्षा के बजाय सोशल मीडिया रील्स (Reels) को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में कॉलेज की छात्राएं क्लासरूम, गलियारों और गार्डन में फिल्मी गानों पर डांस और एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि ये वीडियो कॉलेज ड्रेस में और पढ़ाई के समय के दौरान ही फिल्माए गए हैं, जिससे कॉलेज के अनुशासन और शैक्षणिक माहौल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परिसर के भीतर रील बनाने की कोई अनुमति नहीं है। ड्रेस कोड के आधार पर छात्राओं की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी है। अभिभावकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना पर चिंता जताई है, उनका मानना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गतिविधियां पढ़ाई के स्तर को गिराती हैं। कॉलेज प्रबंधन अब कैंपस में मोबाइल के अनियंत्रित उपयोग पर लगाम कसने की योजना बना रहा है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज