Rewa Nuclear Power Plant Protest: रीवा जिले के रोझौही गांव में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय ने पावर प्लांट के विरोध में जल सत्याग्रह की शुरुआत की है। पिछले सात दिनों से सत्याग्रह जारी है। ऐसे में नवभारत की टीम ने मौके पर पहुंचकर आदिवासी समुदायों से मुलाकात की और वहां की स्थिति जानी। इस वीडियो के जरिए जानिए कि आखिर वहां की जनता की क्या मांगे है और क्यों वे इस न्यूक्लियर प्लांट का विरोध कर रहे है। आदिवासी समुदाय से बातचीत के दौरान पता चला कि इस सत्याग्रह के दौरान आंदोलनकारी पानी के अंदर खड़े होकर परियोजना का विरोध कर रहे हैं। इस बीच एक विमला नाम की एक आंदोलनकारी की मौत भी हो गई। हालांकि, 7 दिनों बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।