एलन मस्क के आरोपों पर मुकेश अंबानी का जवाब (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

एलन मस्क के आरोपों पर अंबानी का जवाब, बोले- प्रतिस्पर्धा से डर नहीं; लेकिन कानून का पालन जरूरी

Mukesh Ambani Reply to Elon Musk: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस इंड्रस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा से डर नहीं, लेकिन कानून का पालन जरूरी है।

मनोज आर्या

Mukesh Ambani Reply on Elon Musk Allegation: एलन मस्क के स्टारलिंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर छिड़ी जुबानी जंग के बीच अब रिलायंस ने अपना आधिकारिक पक्ष स्पष्ट कर दिया है। रिलायंस ने साफ किया है कि उसे किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा से डर नहीं है और वह भारत के बाजार में स्टारलिंक समेत सभी कंपनियों का स्वागत करती है। हालांकि, कंपनी ने यह भी शर्त रखी है कि देश में कारोबार करने वाली हर विदेशी या घरेलू कंपनी को भारत के कानूनों, सुरक्षा मानकों और नियामक नीतियों का कड़ाई से पालन करना होगा।

विवाद तब गहराया था जब एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक की कमर्शियल शुरुआत में देरी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर कहा था कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी हित इसमें रुकावटें पैदा कर रहे हैं। हालांकि, सरकार और रिलायंस दोनों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि लाइसेंसिंग और सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं सभी के लिए समान हैं। रिलायंस जियो का कहना है कि वे प्रतिस्पर्धा को बेहतर सेवा देने की परीक्षा मानते हैं, बशर्ते सभी नियमों का समान रूप से पालन हो। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्टारलिंक को भारत में जरूरी मंजूरियां कब मिलती हैं और इस नई तकनीकी प्रतिस्पर्धा का ग्राहकों को कितना फायदा पहुंचता है।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार