डिजाइन इमेज 
वीडियो

'पत्नी के पैर छूता हूं...', संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Ravi Kishan Statement: संसद में रवि किशन का भावुक अंदाज। महिला आरक्षण पर बोले- पत्नी के पैर छूता हूं , परिसीमन को बताया जरूरी। विपक्ष की राजशाही कहानियों पर कसा तीखा तंज।

सजल रघुवंशी

Ravi Kishan Speech Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने एक बेहद प्रभावशाली और व्यक्तिगत भाषण दिया। उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जहां विपक्षी नेता अपने बैकयार्ड और राजशाही की कहानियां सुना रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने जमीनी स्तर पर महिलाओं के दर्द को समझा है। रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने गरीबी में उनका साथ दिया, जिसके लिए वे आज भी उनके पैर छूते हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को चुनावी मुद्दा मानने से इनकार करते हुए इसे 'नूतन भारत' के संकल्प की सिद्धि बताया। परिसीमन का समर्थन करते हुए उन्होंने तर्क दिया कि जब तक सीटों का विस्तार नहीं होगा, तब तक गांवों की बेटियों और महिलाओं को सदन में आने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष ने इस बिल को रोका, तो देश की आधी आबादी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां