रामपुर में स्कूल की लड़कियों ने डीएम अधिकारी से पुल की मांग की डिजाइन इमेज
वीडियो

नदी के तेज बहाव के बीच हाथ जोड़े खड़ी रहीं बच्चियां, बोलीं- पुल बनवा दो DM साहब, देखें Video

Rustamnagar school girls video: रामपुर में स्कूली बच्चियों ने नदी के बीच खड़े होकर डीएम से लगाई पक्का पुल बनाने की गुहार। बारिश में बच्चों को होती है भारी परेशानी, देखिए वायरल वीडियो।

करुणा नंद शाहवाल

Rampur Ghugha River Bridge Demand: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की तहसील स्वार के रुस्तम नगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ स्कूली बच्चियां घूघा नदी के तेज और ठंडे पानी के बीच खड़े होकर जिलाधिकारी से पक्का पुल बनवाने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। बच्चियों का कहना है कि बारिश के मौसम में नदी पार करके जमुना देवी इंटर कॉलेज स्कूल जाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है।

अस्थाई लकड़ी का पुल बह जाने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए रोजाना कई किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। गंदे पानी और खराब रास्तों से गुजरने के कारण उनकी स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाती है। इस वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने मौके पर नायब तहसीलदार को भेजकर जांच के आदेश दिए। हालांकि प्रशासन का दावा है कि आवागमन के लिए एक अन्य पक्का रास्ता पहले से मौजूद है, लेकिन ग्रामीणों और बच्चों की मांग है कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नदी पर जल्द से जल्द एक पक्का पुल का निर्माण कराया जाए।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस